रेलवे की सौगात: नई दिल्ली–हावड़ा रूट पर चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें, बक्सर में भी ठहराव

Bihar News: गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों का ठहराव बक्सर स्टेशन पर भी रहेगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Bihar News: (मृत्युंजय सिंह) गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है. रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच प्रयागराज, डीडीयू, पटना, झाझा और आसनसोल मार्ग से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. इन सभी ट्रेनों का ठहराव बक्सर रेलवे स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है, जिससे बक्सर सहित आसपास के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 04048 नई दिल्ली–हावड़ा स्पेशल ट्रेन 28 मई 2026 को शाम 6:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 10:30 बजे डीडीयू पहुंचेगी. इसके बाद 11:40 बजे बक्सर, 12:25 बजे आरा, 1:25 बजे पटना, 2:13 बजे बख्तियारपुर, 3:43 बजे किउल और 4:55 बजे झाझा रुकते हुए रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 04047 हावड़ा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 30 मई को रात 1:40 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन दोपहर 1:10 बजे बक्सर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

इसी प्रकार, दूसरी जोड़ी स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04050 नई दिल्ली–हावड़ा स्पेशल 30 मई को शाम 6:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी. इसका संचालन और ठहराव पहली ट्रेन के समान ही रहेगा. यह ट्रेन भी बक्सर स्टेशन पर सुबह 11:40 बजे पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 04049 हावड़ा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 1 जून को रात 1:40 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दोपहर 1:10 बजे बक्सर पहुंचते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से बक्सर, आरा, पटना सहित पूरे क्षेत्र के यात्रियों को गर्मी के मौसम में दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है.

रेलवे की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की आरक्षण स्थिति की जांच अवश्य करें. टिकट बुकिंग सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध है.

Alos Read:भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >