Bihar News: बक्सर में फर्नीचर गोदाम जलकर राख, पटाखे की चिंगारी से लगी थी भीषण आग

Bihar News: बक्सर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महदह गांव में दिवाली की रात फर्नीचर गोदाम में आग लग गई. जिसमें करीब 7 लाख के फर्नीचर जलकर राख हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण आग गोदाम में पटाखे की चिंगारी गिरने से लगी थी.

Bihar News: बक्सर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महदह गांव में दिवाली की रात फर्नीचर गोदाम में आग लग गई. जिसमें करीब 7 लाख के फर्नीचर जलकर राख हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण आग गोदाम में पटाखे की चिंगारी गिरने से लगी थी. जिसके कारण यह हादसा हुआ है.

अगलगी की सूचना ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां पहुंची. तबतक लाखों रुपए के फर्नीचर जलकर खाक हो गए थे. बता दें कि, आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को लगभग एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी. गोदाम के प्रोपराइटर के अनुसार, करीब सात लाख के नुकसान का अनुमान है.

Also Read: पटना एयरपोर्ट पर 4 घंटे तक रुकी रही इंडिगो की फ्लाइट, बाथरूम में टिशू पेपर पर लिखा मिला बम, जानिए फिर क्या हुआ

बच्चों ने जलाए थे पटाखे, 7 लाख का हुआ नुकसान

न्यू बक्सर फर्नीचर हाउस के प्रोपराइटर संजय कुमार सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह का कहना है कि वे फर्नीचर गांव में बने गोदाम में ही रखते है. जिसमें विभिन्न कंपनियों की कुर्सियां और अन्य फर्नीचर रखे हुए थे. दिवाली की देर रात गांव के बच्चों द्वारा पटाखा जलाया गया. जिसकी चिंगारी गोदाम परिसर में आ गिरी और भीषण आग लग गई. जिसमें लगभग 7 लाख का नुकसान हुआ है.

फायर बिग्रेड के जिला पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि अग्निशमन की एक टीम को घटना स्थल पर भेजा गया था. एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. आग फर्नीचर गोदाम में लगी हुई थी.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >