बक्सर के खेत में मिला दो दिनों से लापता युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के हैं निशान...

Bihar Crime News: बक्सर के तियारा में एक युवक का शव खेत से बरामद किया गया है. बता दें कि लाश खेत के एक गड्ढे में पड़ी हुई थी. यह घटना सोमवार की बताई जा रही है. बता दें कि सुबह सुबह किसान अपने खेत की तरफ जा रहे थे.

Bihar Crime News: बक्सर के तियारा में एक युवक का शव खेत से बरामद किया गया है. बता दें कि लाश खेत के एक गड्ढे में पड़ी हुई थी. यह घटना सोमवार की बताई जा रही है. बता दें कि सुबह सुबह किसान अपने खेत की तरफ जा रहे थे. तभी लाश की बदबू आई उन्होंने लाश की तरफ आगे बढ़ा तो गड्ढे में पड़ी हुई थी.

बता दें कि युवक अपने घर से दो दिनों से लापता था. उसकी तलाश की जा रही थी. उसकी गर्दन पर धारदार हथियार का निशान है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है.

ये भी पढ़ें: आरा में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में एक शिक्षक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल…

दस दिनों पहले छुट्टी पर आया था अंकित

युवक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी राधेश्याम सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है. परिजनों का कहना है कि अंकित बाहर किसी कंपनी में काम करता था. जिससे घरवालों का खर्चा भी चलता था. अभी वह 10 दिनों पहले छुट्टी में आया था. स्थानीय लोगों की ऐसी आशंका है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है.

ये भी पढ़ें: आरा में सोन नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत, तीन बच्चे निकाले गए सुरक्षित, परिजनों में मचा कोहराम…

धारदार हथियार से की गई है हत्या

वहीं पुलिस का कहना है कि शव को देखकर लगता है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है. इसके अलावा कई अन्य विंदुओ पर भी जांच की जा रही है. 24 अगस्त को मृतक के पिता द्वारा थाना में गायब होने की सूचना दी गई थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

चंपाई सोरेन फिर कोलकाता के रास्ते जा रहे हैं दिल्ली, क्या है रणनीति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >