बक्सर BEO ने बच्चों संग किया मिड-डे मील, सुरक्षित शनिवार पर बाढ़ से बचाव और करियर की दी सीख

बक्सर के बीडीओ साधु शरण पांडे ने मध्य विद्यालय मिश्रावलिया में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को बाढ़ से बचाव और करियर के प्रति जागरूक किया।

Buxar News : बक्सर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) साधु शरण पांडे ने शनिवार को कमरपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय मिश्रावलिया का भ्रमण कर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को बाढ़ से बचाव, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी.

बाढ़ के दौरान सतर्क रहने की दी सलाह

बीडीओ ने विद्यार्थियों को बताया कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए पहले से तैयारी करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि बाढ़ की आशंका होने पर सुरक्षित स्थानों की पहचान करें, जरूरी दस्तावेज और आवश्यक सामान सुरक्षित रखें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों से दूर रहें.

करियर और पढ़ाई को लेकर किया प्रेरित

संवाद के दौरान साधु शरण पांडे ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचि और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम का महत्व बताते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर लगातार प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है. उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर के अवसरों की भी जानकारी दी.

बच्चों के साथ बैठकर किया मध्यान भोजन

कार्यक्रम के अंत में बीडीओ ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान भोजन किया. इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >