बक्सर: महार्षि विश्वामित्र कॉलेज में BBA की खाली सीटों पर नामांकन का अंतिम मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

महार्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर में बीबीए नामांकन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 है। इच्छुक छात्र दोपहर 2 बजे तक साक्षात्कार के जरिए प्रवेश ले सकते हैं।

Maharshi Vishwamitra College Buxar BBA Admission : महार्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में बीबीए (Bachelor of Business Administration) पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर नामांकन का अंतिम अवसर दिया गया है. कॉलेज प्रशासन के अनुसार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के समर्थ (Samarth) पोर्टल पर नामांकन के लिए पंजीकरण कराने वाले वैसे विद्यार्थी, जिन्होंने अपनी वरीयता सूची में महार्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर को पहली से दसवीं वरीयता तक चुना है, वे रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए पात्र होंगे.

1 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक ही एडमिशन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत सिंह ने बताया कि बीबीए में नामांकन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गयी है. इच्छुक विद्यार्थियों का नामांकन केवल दोपहर 2 बजे तक ही लिया जाएगा. निर्धारित समय के बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी.

साक्षात्कार के आधार पर मिलेगा दाखिला

रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों का चयन साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा. कॉलेज प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर महाविद्यालय पहुंचकर साक्षात्कार और नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें. 2 बजे के बाद किसी भी नामांकन संबंधी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा.

फाइनेंस, मैनेजमेंट और बिजनेस में करियर बनाने का मौका

कॉलेज प्रशासन के अनुसार बीबीए उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पाठ्यक्रम है, जो फाइनेंस, मैनेजमेंट और बिजनेस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. कॉलेज ने नियमित कक्षाओं में उपस्थित होकर पढ़ाई करने के लिए प्रतिबद्ध विद्यार्थियों को इस अंतिम अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.

पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता पर जोर

महार्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ व्यावसायिक कौशल, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. नियमित कक्षाओं के अलावा सेमिनार, ओरिएंटेशन प्रोग्राम, वर्कशॉप और एनुअल स्पोर्ट्स एक्टिविटी समेत विभिन्न शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया जाता है.

कॉलेज ने विद्यार्थियों से की अंतिम अवसर का लाभ उठाने की अपील

महाविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि इच्छुक विद्यार्थी 1 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से पहले कॉलेज पहुंचकर साक्षात्कार और नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लें. इसके बाद बीबीए में नामांकन बंद कर दिया जाएगा और आगे किसी भी तरह की पूछताछ या नामांकन संबंधी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Also Read : बक्सर: दिलदारनगर स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस में हंगामा, टिकट मांगने पर बिना टिकट यात्री ने TTE को पीटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >