महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी बिहार में पलटी, 5 की हालत गंभीर...

Accident News: बक्सर-कैमूर स्टेट हाईवे पर रविवार की रात 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलट गई. जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Accident News: बक्सर-कैमूर स्टेट हाईवे पर रविवार की रात 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का मैजिक वाहन रामपुर पेट्रोल पंप के पास बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गया. जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और बाकी लोगों को मामूली चोट लगी. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को रामपुर से चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां से पांच घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सभी लोग प्रयागराज से लौट रहे थे

घायल कौशल्या देवी ने बताया कि वे लोग प्रयागराज से लौट रहे थे. लेकिन रामपुर पेट्रोल पंप के पास चालक को नींद आ गई, जिससे दुर्घटना हो गई. घायलों में 70 वर्षीय गिरिजा कुंवर, 45 वर्षीय इंदु देवी, 55 वर्षीय सनोज सिंह, 55 वर्षीय फुलपातो देवी, 45 वर्षीय ओमप्रकाश साह शामिल हैं.

Also Read: बेटे की मौत के बाद रोते हुए पटना पहुंचे शकील अहमद खान, आवास पर लगा नेताओं का तांता

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मैजिक वाहन को जब्त कर लिया गया है. सभी घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. घायलों ने बताया कि सभी लोग प्रयागराज से महाकुंभ में स्नान कर वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >