बक्सर में ABVP ने शुरू किया सदस्यता अभियान, छात्रों से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान

बक्सर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में एबीवीपी के सदस्यता अभियान 2026-27 का भव्य उद्घाटन हुआ। राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को जुड़ने का आह्वान किया गया।

Buxar News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बक्सर नगर इकाई की ओर से सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ नगर स्थित महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गेश पांडेय ने की, जबकि संचालन प्रियांशु शुभम ने किया. अभियान के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

'राष्ट्र निर्माण का अभियान है सदस्यता अभियान'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख प्रो. डॉ. रवि प्रभात ने कहा कि एबीवीपी का सदस्यता अभियान केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, शैक्षणिक विकास और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण से जुड़ा व्यापक अभियान है. उन्होंने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो विद्यार्थियों को ज्ञान, शील और एकता के मूल्यों से जोड़ते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है.

युवाओं में राष्ट्रभक्ति विकसित करने पर जोर

विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हर वर्ष अपने सदस्यता अभियान के माध्यम से देशभर के लाखों विद्यार्थियों और शिक्षकों को अपने वैचारिक परिवार से जोड़ती है. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा की भावना विकसित करना है. उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से एबीवीपी से जुड़ने की अपील की.

शैक्षणिक समस्याओं के समाधान का भी संकल्प

नगर मंत्री विवेक पांडेय ने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य प्रत्येक छात्र को देशहित और सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनाना है. उन्होंने कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र शक्ति को संगठित कर उनकी शैक्षणिक समस्याओं को उठाने के साथ-साथ रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना संगठन की प्राथमिकता है.

'युवा शक्ति ही देश के भविष्य की आधारशिला'

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह ने कहा कि एबीवीपी केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक सशक्त छात्र आंदोलन है. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें सामाजिक व राष्ट्रीय दायित्वों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है.

सैकड़ों छात्र-छात्राओं की रही भागीदारी

कार्यक्रम के अंत में ऋषि नंदन दुबे ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर राहुल कुमार, हिमांशु कश्यप, उज्जवल चौबे, निर्भय ओझा, शुभांकित पांडेय, दीपक कुमार, रोहित मिश्रा, रुद्र प्रताप सिंह, सौरभ चौबे, दिव्यांशु मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, समित तिवारी, समीर तिवारी, आदित्य सिंह, नीतीश कुमार, कृष्णा कुमार, प्रिंस कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >