ABVP बक्सर नगर इकाई का पुनर्गठन सम्पन्न, डॉ. अवनीश पाण्डेय बने नगर अध्यक्ष एवं विवेक बने नगर मंत्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बक्सर नगर इकाई का पुनर्गठन संपन्न हुआ. डॉ. अवनीश पाण्डेय नगर अध्यक्ष और विवेक नगर मंत्री के रूप में नियुक्त किए गए हैं.

ABVP Buxar Announces New City Unit Team : बक्सर नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नगर स्थित महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यता कार्यशाला के साथ-साथ नगर इकाई के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी पूरी की गई. इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और संगठन के कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी प्रियांशु शुभम ने निभाई. आयोजन के दौरान संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने छात्रों के हित, शिक्षा व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार साझा किए.

Buxar News : छात्रहित और राष्ट्र निर्माण पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख प्रो डॉ रवि प्रभात ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठनों में शामिल है. उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी कार्यकर्ता निर्माण क्षमता और मजबूत नेटवर्क है, जो छात्रों की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाता है.

नगर अध्यक्ष प्रो डॉ अवनीश कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में संगठन के मूल उद्देश्यों को स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि एबीवीपी शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रवादी सोच, भारतीय संस्कृति और स्वदेशी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है. साथ ही उन्होंने शिक्षा के व्यवसायीकरण का विरोध करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण पर जोर दिया.

हिंसा के खिलाफ, सुधार के पक्ष में संगठन

जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है, लेकिन किसी भी प्रकार की हिंसा या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का सख्त विरोध करती है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को और अधिक निष्पक्ष बनाया जाना चाहिए.

इस दौरान नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें संगठन की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी दी गई.

नई नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन

कार्यक्रम के अंत में विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने सत्र 2026-27 के लिए बक्सर नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की. इसमें नगर अध्यक्ष के रूप में प्रो डॉ अवनीश कुमार पाण्डेय को जिम्मेदारी दी गई, जबकि नगर उपाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय और नगर मंत्री विवेक पांडेय बनाए गए.

इसके अलावा नगर सह मंत्री के रूप में हिमांशु कश्यप, संजीत यादव, ऋषि नंदन दुबे, सुमित कुमार तिवारी और काजल कुमारी को शामिल किया गया. जिला स्तर पर आदित्य सिंह को एसएफडी प्रमुख, राहुल कुमार को एसएफएस प्रमुख और दिव्यांशु मिश्रा को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया.

नगर स्तर पर समीर कुमार तिवारी को एसएफडी प्रमुख, उज्ज्वल चौबे को एसएफएस प्रमुख और सागर सोनी को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई. साथ ही राष्ट्रीय कला मंच, एनसीसी और खेलो भारत से जुड़े पदों पर भी नई नियुक्तियां की गईं.

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिषेक कुमार गुप्ता, रुद्र प्रताप सिंह, शुभम राय, आलोक मिश्रा, अकालु पासवान, पवन कुमार, कृष्णा कुमार, प्रिंस कुमार, सुन्दरम कुमार, सुधांशु ओझा, देव कुमार, सुमित सिंह, रवि कुमार, प्रिया कुमारी और काजल कुमारी को शामिल किया गया.

सैकड़ों छात्रों की मौजूदगी, कार्यक्रम सफल

कार्यक्रम के अंत में दुर्गेश पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस मौके पर निर्भय ओझा, शुभांकित पांडेय, रोहित मिश्रा, गोल्डी मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बना दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >