मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे मजदूर को ट्रक ने रौंदा, मौत

एनएच-922 पर ट्रक ने मजदूर की जिंदगी छीन ली

बक्सर. जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर के पास मंगलवार की देर शाम एनएच-922 पर ट्रक ने मजदूर की जिंदगी छीन ली. ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने में सफल रहा. मृतक की पहचान पड़री गांव निवासी केदार साह के 40 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि संतोष कुमार गुप्ता शहर में दिनभर मजदूरी करने के बाद शाम को अपनी साइकिल से घर लौट रहा था. वह जैसे ही चुरामनपुर के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. संतोष की मौत की खबर मिलते ही पड़री गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों के करुण क्रंदन से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया. फरार ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस हादसे के बाद चालक ट्रक की रफ्तार बढ़ाकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ट्रक चालक दुर्घटना के बाद फरार है, जिसकी पहचान के लिए एनएच पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही वाहन और चालक का पता लगा लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है. बक्सर से ओंकार नाथ मिश्र की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >