मतदाता जागरूकता को लेकर डीएम के नेतृत्व में बनाया गया मानव शृंखला

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ विद्यानंद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मानव शृंखला का आयोजन किला मैदान में किया गया.

बक्सर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ विद्यानंद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मानव शृंखला का आयोजन किला मैदान में किया गया. यह आयोजन आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत किया गया. इस मानव शृंखला का उद्देश्य लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा मतदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था. कार्यक्रम में जीविका दीदियों, सेविका, सहायिका एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. जिला पदाधिकारी ने सभी को निष्पक्ष, निर्भीक और शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मतदान केवल अधिकार नहीं, यह हमारा कर्तव्य भी है. लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी आवश्यक है. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आइसीडीएस बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) एवं छात्र छात्राओं उपस्थित थे. इस आयोजन के माध्यम से बक्सर जिला प्रशासन ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि कोई मतदाता न छूटे और सभी नागरिक शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >