डुमरांव निबंधन कार्यालय बना रणक्षेत्र, जमीन रजिस्ट्री को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

डुमरांव निबंधन कार्यालय परिसर गुरुवार को उस समय अफरा तफरी का केंद्र बन गया, जब जमीन की रजिस्ट्री को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये.

डुमरांव. डुमरांव निबंधन कार्यालय परिसर गुरुवार को उस समय अफरा तफरी का केंद्र बन गया, जब जमीन की रजिस्ट्री को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये. देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और निबंधन कार्यालय कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों के बीच लात घूंसे चलने लगे, जिससे कार्यालय परिसर में मौजूद आम लोगों में दहशत फैल गयी. मिली जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के लोग अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए निबंधन कार्यालय पहुंचे थे. रजिस्ट्री की प्रक्रिया चल ही रही थी कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां आ धमके उन्होंने रजिस्ट्री हो रही जमीन पर अपना हक और हिस्सेदारी बताते हुए विरोध शुरू कर दिया. दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो कुछ ही क्षणों में हाथापाई में बदल गयी. विवाद बढ़ता देख कार्यालय परिसर में मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे. मारपीट की खबर फैलते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गयी, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गयी. हालात बिगड़ते देख किसी ने बगल में स्थित डायल 112 पुलिस टीम को घटना की सूचना दे दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग कराया. पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी. घटना के कारण कुछ देर के लिए निबंधन कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित रहा. वहा पर मौजूद लोगों का कहना है कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. लेकिन निबंधन कार्यालय जैसे संवेदनशील सरकारी परिसर में हुई इस झड़प ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >