मरीज को चार घंटों तक फर्श पर लेटाया

बक्सर : सदर अस्पताल की व्यवस्था दिनों दिन लचर होते जा रही है. रात में डॉक्टरों के गायब रहने या इलाज में कोताही की खबरें आये दिन सुर्खियां बनती हैं, लेकिन शुक्रवार को दिन में ही मरीज के इलाज में लापरवाही उजागर हुई. मारपीट में घायल एक मरीज को मरहम पट्टी के बाद फर्श पर […]

बक्सर : सदर अस्पताल की व्यवस्था दिनों दिन लचर होते जा रही है. रात में डॉक्टरों के गायब रहने या इलाज में कोताही की खबरें आये दिन सुर्खियां बनती हैं, लेकिन शुक्रवार को दिन में ही मरीज के इलाज में लापरवाही उजागर हुई. मारपीट में घायल एक मरीज को मरहम पट्टी के बाद फर्श पर लेटा दिया गया. जबकि अस्पताल के प्रथम तल पर कई बेड खाली पड़े थे.

पूछने पर पता चला कि एक्सरे कराने के लिए मरीजों को जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ता है. इसी क्रम में धनसोईं थाना के छुतुपुर गांव निवासी कमल राम को भी अस्पताल लाया गया था. मारपीट में उसका सिर फट गया था. शरीर में भी गहरे जख्म आये थे, जिसे मरहम पट्टी कर उसके हाल पर छोड़ दिया गया. वह दर्द से कराह रहा था. उसके साथ उसके परिजन भी फर्श पर बैठे थे. वहीं, यत्र-तत्र गंदगी भी फैली हुई थी. इससे मरीज को संक्रमण का खतरा था. कमल राम को एक्सरे कराने के लिए कई घंटे तक फर्श पर लेटे रहना पड़ा, लेकिन किसी अस्पताल कर्मी ने उसे मदद करने की जहमत नहीं समझी. बता दें कि अधिकारियों के आदेश के बावजूद कर्मी मानने को तैयार नहीं हैं.

छुट्टी के कारण हुई समस्या

मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से कुरिसयां कम पड़ रही हैं. शुक्रवार को छुट्टी रहने के कारण डॉक्टर कम थे. फर्श पर मरीज को लेटाया नहीं गया था. वह खुद ही लेट गया होगा.

ब्रजकुमार सिंह, सीएस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >