VIDEO : बक्सर में 3 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

बक्सर: शहर के बारीटोला मोहल्ले की सोनार गली में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है. जहां एक 3 साल की अबोध बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. यह कुकृत्य पड़ोस में ही रहने वाले बच्ची के चचेरे भाई के दोस्त ने किया है. जानकारी के अनुसार वह […]

बक्सर: शहर के बारीटोला मोहल्ले की सोनार गली में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है. जहां एक 3 साल की अबोध बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. यह कुकृत्य पड़ोस में ही रहने वाले बच्ची के चचेरे भाई के दोस्त ने किया है. जानकारी के अनुसार वह विगत 6 महीनों से अपनी हवस का शिकार बना रहा था. मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने इस बाबत अपनी शारीरिक पीड़ा और दर्द का जिक्र अपने पिता से किया. इसके बाद लड़की का पिता इसकी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंचे.



रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना में आरोपी ने मासूम के साथ जिस तरह दुराचार किया. उसकी दास्तां सुन आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे. पीड़ित बच्ची के पिता दीपू कुमार ने बताया की आरोपी उनके भतीजे का दोस्त है. जो पढ़ाई के बहाने उनके घर आता-जाता था. वह उस बच्ची को बहन कहता था. इसलिए परिवार वालों को उसपर इस तरह की घिनौनी करतूत करने का शक नहीं हो रहा था. महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. एफआइआर दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >