बिहार : बक्सर में कुख्यात ईनामी अपराधी गिरफ्तार

बक्सर : बिहारमें बक्सर जिला पुलिस के सहयोग से विशेष कार्य बल की एक टीम ने 25 हजार रुपये के ईनामी अपराधी रविन्द्र राजभर को आज मुफस्सिल थाना क्षेत्र से धर दबोचा. पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार राजभर हत्या, डकैती जैसे गंभीर दर्जनों कांडों में आरोपित […]

बक्सर : बिहारमें बक्सर जिला पुलिस के सहयोग से विशेष कार्य बल की एक टीम ने 25 हजार रुपये के ईनामी अपराधी रविन्द्र राजभर को आज मुफस्सिल थाना क्षेत्र से धर दबोचा.

पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार राजभर हत्या, डकैती जैसे गंभीर दर्जनों कांडों में आरोपित एवं वांछित था. उसकी गिरफ्तारी के लिए सरकार की ओर से 25 हजार रुपये के ईनाम घोषणा की गयी थी. बक्सर जिला के इटाढी थाना अंतर्गत चिल्हर गांव निवासी राजभर के पास से तीन मोबाईल फोन बरामद कियेगये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >