बक्सर : बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन से कुछ पहले ट्रेन नम्बर..63240 डीएमयू सवारी ट्रेन में बीती रात सशस्त्र अपराधियोंं ने एक जीआरपी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य जवान को घायल कर दो इंसास राइफल लूट लीं और फरार हो गये.
रेल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रमिश्रा ने बताया कि मृतक जीआरपी जवान का नाम अभिषेक सिंह है जो कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के नराही के निवासी थे.
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल एक अन्य जीआरपी जवान नंदलाल यादव को बेहतर इलाज केलिए वाराणसी भेजा गया है.
मिश्र्रा ने बताया कि ट्रेन के उत्तर प्रदेश के बाढे स्टेशन से बक्सर केलिए रवाना होने पर ट्रेन में सवार चार अपराधियों ने इन दोनों जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी और उनके पास मौजूद दो इंसास राइफल लूट लिये.
अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में घायलहुए जवान ने घटना की सूचना फोन के जरिये बक्सर रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेल पुलिस थाना को दी जिसके बाद उक्त ट्रेन के बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल जवान को इलाज के लिए भेजा गया.
