बक्सर में पटरी से उतरी ट्रेन,आवागमन बाधित

बक्सर : जिले के रामपुर रेल हाल्ट पर मिट्टी भराई कार्य में लगे एक ट्रैक्टर ट्राली के रेलवे पटरी में फंस जाने से वह उस मार्ग से गुजर रही ट्रेन संख्या 15361 की चपेट में आ गया जिससे उस ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गयी. दानापुर रेल प्रमंडल डीआरएम आर. के. झा ने […]

बक्सर : जिले के रामपुर रेल हाल्ट पर मिट्टी भराई कार्य में लगे एक ट्रैक्टर ट्राली के रेलवे पटरी में फंस जाने से वह उस मार्ग से गुजर रही ट्रेन संख्या 15361 की चपेट में आ गया जिससे उस ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गयी. दानापुर रेल प्रमंडल डीआरएम आर. के. झा ने बताया कि रामपुर रेल हाल्ट के समीप हुए इस हादसे के कारण बाडमेर-गुवहाटी एक्सप्रेस ट्रेन की बी-1 बोगी पटरी से उतर गयी.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है पर हादसे से मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन अवरुद्ध हो गया..झा ने बताया कि मार्ग की डाउन लाईन को रेल तकनीकी कर्मियों ने चालू कर दिया है और अपलाईन पर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरु कराए जाने के लिए प्रयास जारी है.

हादसे की सूचना मिलते हुए बिहार के मंत्री संतोश कुमार निराला और बक्सर जिलाधिकारी रमण कुमार घटनास्थल पहुंच कर रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन फिर से प्रारंभ कराने के काम की निगरानी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >