धनतेरस पर 220 करोड़ रुपये का कारोबार

धनतेरस पर शनिवार को व्यवसायियों की चांदी कटी. खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ गयी. जिससे बाजार गुलजार हो गये.

बक्सर. धनतेरस पर शनिवार को व्यवसायियों की चांदी कटी. खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ गयी. जिससे बाजार गुलजार हो गये. इस दौरान जिले के विभिन्न बाजारों में तकरीबन 220 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. बक्सर चैंबर ऑफ कॉमर्स की माने तो गत साल से 20 प्रतिशत का बाजार में खरीदारी करने में इजाफा हुआ है. सबसे ज्यादा ऑटो मोबाइल सेक्टर में तकरीबन 80 करोड़, आभूषणों की खरीदारी में 50 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है. रियल स्टेट में भी जमकर खरीदारी हुई. इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर में छह करोड, मोबाइल सेक्टर में तकरीबन चार करोड़ और बर्तन बाजार में तकरीबन एक करोड़ रुपये की खरीदारी होने का अनुमान है. ऑटो मोबाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों की डिमांड रही. फर्नीचर समेत अन्य सामान की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की. जिससे देर रात तक बाजारों में हुई धन की बारिश से निहाल हुए कारोबारी व बाजार में खरीदारी के लिए सुबह से लेकर देर रात तक लोगों की भीड़ लगी थी. झाडू 30 रुपये से लेकर 70 रुपये तक बिके. जबकि पटाखा बाजार भी गुलजार रहे. बाजार खुलते ही दुकानों में खरीदारों का हुजूम जुटने लगा और दिन चढ़ने के साथ ही भीड़ बढ़ती गयी. नतीजा यह था कि देर रात तक भीड छंटने का नाम नहीं ले रही थी. इसके चलते देर रात तक दुकानें भी खुली रहीं. मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक दुकानों का नजारा भी कुछ वैसा ही थे. त्योहार को लेकर लोगों का उमंग देखते ही बन रहा था. सर्राफा कारोबारियों की माने तो शादी-विवाह के मुहूर्त के आगमन को लेकर भी लोगों ने धनतेरस पर गहनों की जमकर खरीदारी कीं. त्योहार को लेकर फुटपाथ पर भी सजी थीं दुकानें : नगर का ठठेरी बाजार बर्तन व्यवसाय के लिए मशहूर है. जहां बर्तन की खरीदारी हेतु स्थानीय शहर समेत जिले भर के लोग पहुंचते हैं. धनतेरस के मौके को भुनाने के लिए ठठेरी बाजार के बर्तन व्यवसायी पीतल, कांसा, तांबा व स्टील के बर्तनों के एक से-बढ़कर एक कलेक्शन मंगाए हुए थे. ग्राहक भी उन्हें निराश नहीं किए और महंगाई के बावजूद भी बर्तन खरीदने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़े. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धनतेरस के बाजार को लेकर उमड़ी भीड़ के कारण जाम से भी लोगों को जूझना पड़ा. इस दौरान लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की बिक्री से लेकर पूजा-पाठ के बर्तन भी खूब बिके. तकरीबन दस लाख रुपये के गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति भी बिके. गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने के लिए उमड़ी भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिले हुए नजर आये. स्टेशन रोड, चौक, पीपी रोड, यमुना चौक, ज्योति चौक समेत कई जगहों पर फुटपाथ पर मूर्तियों की बाजार सजायी गयी थी. मिट्टी के बर्तनों की हुई खरीदारी : सोने, चांदी व धातु के बर्तनों के अलावा मिट्टी के बर्तनों की भी मांग बढ़ गयी थी. दीये, कुल्हड़, बर्तन, सोने चांदी के सिक्के, जेवर सहित पूजा सामानों और टीवी, फ्रीज आदि इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जमकर खरीदारी की गई. बाजार का हर दुकान ग्राहकों से गुलजार रहा. दुकानों पर खरीदारों की भीड़ छंटने का नाम नहीं ले रही थी. किराना दुकानों पर सबसे अधिक झाडू की खरीददारी करने वालों की भी भीड़ लगी रही. तनिष्क शो रूम समेत अन्य ज्वेलरी दुकानों में उमड़ी भीड़ : धनतेरस के अवसर पर जिले में खरीदारी का माहौल चरम पर रहा. शहर के बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर नई गाड़ियों तक जमकर खरीदारी की. स्टेशन रोड स्थित तनिष्क शो रूम में सोना व चांदी के अलावा डायमंड के जेवरात भी खूब बीके. पुराना चौक स्थितराजकिशोर ज्वैलर्स में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई. गंगा राम मदन प्रसाद झून बाबू की दुकान पर भी लोगों ने सोने और चांदी के गहनों की खूब खरीदारी की. यमुना चौक स्थित एसपी ज्वेलर्स नामक दुकान में भी खरीदारों की भीड़ लगी रही. दुकानदारों ने बताया कि इस बार धनतेरस पर पिछले सालों की तुलना में बिक्री में वृद्धि हुई है. पाहवा होंडा बक्सर में लोगों ने नई बाइक की खरीदारी कर धनतेरस को यादगार बनाया. इसी तरह माखन भोग हीरो शोरूम में भी ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >