मौसम का मिजाज बदला, डुमरांव में 21.8 एमएम दर्ज हुई बारिश

इलाके में मंगलवार की देर शाम से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मंगलवार की देर रात हल्की बारिश होने से किसानों को खेती की उम्मीद जगी है.

डुमरांव. इलाके में मंगलवार की देर शाम से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मंगलवार की देर रात हल्की बारिश होने से किसानों को खेती की उम्मीद जगी है. डुमरांव बुधवार की सुबह 8 बजे 21.8 एमएम बारिश दर्ज की गयी. वहीं इलाके में अहले सुबह से ही कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश होने से खेतों में नमी आयी है, किसानों ने बताया कि पूर्वा हवा के साथ बुधवार को दिनभर बारिश की फुहार होती रही, लोगों ने कहा कि अगर तेज हवा नहीं रहता तो बारिश का जोर और बढ़ता, लेकिन अभी इस बारिश से खेतों में जो किसान धान की रोपनी कर चुके उन्हें इसका लाभ मिलेगा, तथा जो बाद में खेतों में धान के बीज तैयार हो रहे उसे भी इस बारिश का फायदा मिलेगा, किसानों ने बताया कि बारिश को लेकर किसान जहां चिंतित हो रहे थे, अब इस हल्की बारिश के होने से खेती की उम्मीद थोड़ी जगी है लोगों ने कहा कि लगातार कुछ दिन इसी तरह से मौसम का साथ मिल जाये और झमाझम बारिश हो तो किसानों के खेतों में धान रोपनी का काम पूरा हो जायेगा, लेकिन अभी तक झमाझम बारिश नहीं होने से धान रोपनी के काम में तेजी नहीं आ रही है, लोगों ने बताया कि खेतों में अभी कहीं भी बारिश का पानी जमा नहीं हुआ है अगर बारिश का पानी जमा हो जाए तो धान रोपनी के काम में तेजी आ जायेगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से मौसम के कारण गर्मी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी, अब मौसम के बादलाव होने से उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, इस बाबत किसान सलाहकार दीलिप कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की देर रात डुमरांव में हल्की बारिश हुई जिसे बुधवार की सुबह 8 बजे 21.8 एमएम दर्ज किया गया है, उन्होंने बताया कि अगर इसी तरह से मौसम का मिजाज बना रहा, तो खेती के काम किसानों को राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >