डुमरांव में डाउन लाइन की पटरी चटकी

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के डुमरांव स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया. मंगलवार की सुबह हमसफर एक्सप्रेस के गुजरने के कुछ देर बाद डाउन लाइन की पटरी चटक गयी. पटरी के चटकने की सूचना मिलते ही अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया. आनन-फानन में अधिकारियों ने करीब एक घंटे के बाद […]

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के डुमरांव स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया. मंगलवार की सुबह हमसफर एक्सप्रेस के गुजरने के कुछ देर बाद डाउन लाइन की पटरी चटक गयी. पटरी के चटकने की सूचना मिलते ही अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया.

आनन-फानन में अधिकारियों ने करीब एक घंटे के बाद रेलवे ट्रैक को ठीक किया और ट्रेनों का परिचालन शुरू किया. बताया जाता है कि आनंद विहार से चलकर मधुपुर को जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह करीब चार बजे जैसे ही डुमरांव स्टेशन से गुजरी. तभी अचानक डाउन लाइन की पटरी चटक गयी. कुछ देर बाद ट्रैकमैन ने रेलवे ट्रैक की जांच की तो पाया कि पटरी टूटी हुई है. ट्रैकमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी.
सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे. जहां अधिकारियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक को ठीक किया. साथ ही लुप लाइन से ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया. डुमरांव स्टेशन मास्टर सचिन कुमार ने बताया कि ठंड और गरम के चलते रेलवे पटरी टूटी है. मामले की जांच की जा रही है. पटरी टूटने से ट्रेनों का परिचालन बाधित नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >