कोर्ट में गोली मारने के अभियुक्त ने किया सरेंडर

बक्सर, कोर्ट : जमीन विवाद में गोली मारकर जख्मी करने के अभियुक्त ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में बुधवार को सरेंडर कर दिया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. जहां नया भोजपुर के रहने वाले सूचक मुन्ना यादव ने पुलिस को बताया था कि उसका भतीजा गणेश यादव 11 सितंबर 2019 को फसल […]

बक्सर, कोर्ट : जमीन विवाद में गोली मारकर जख्मी करने के अभियुक्त ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में बुधवार को सरेंडर कर दिया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. जहां नया भोजपुर के रहने वाले सूचक मुन्ना यादव ने पुलिस को बताया था कि उसका भतीजा गणेश यादव 11 सितंबर 2019 को फसल काटकर खेत से लौट रहा था कि अभियुक्त गोली चलाने लगे. जो उसके हाथों में कई जगहों पर लग गयी.

उक्त मामले में कुल पांच अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें डुमरांव थाना के अकालीपुर गांव का रहने वाला द्वारिका यादव का पुत्र विक्रमा यादव ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर किया.इसके पहले उसकी जमानत के आवेदन को कोर्ट ने खारिज कर दिया. बाद में अभियुक्त को कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >