डुमरांव : बुधवार को प्रखंड की 14 पंचायतों में द्वितीय चरण के होनेवाले पैक्स चुनाव को लेकर कुल 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया. इस दौरान सभी बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी. जहां धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंचते रहे. इस बीच सभी बूथों पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. इसके साथ ही अतिरिक्त महिला पुलिस बल की भी तैनात थी.
प्रत्याशियों के भाग्य का आज खुलेगा ताला
डुमरांव : बुधवार को प्रखंड की 14 पंचायतों में द्वितीय चरण के होनेवाले पैक्स चुनाव को लेकर कुल 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया. इस दौरान सभी बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी. जहां धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के […]

पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड के चिलहरी, कुशलपुर, अटांव, मठिला, मुंगाव, कसिया, भोजपुर कदीम, भोजपुर जदीद, छतनवार, नुआंव, हरियाव, नंदन, लाखन डिहरा सहित 14 पंचायतों के सभी बूथों पर मतदाताओं ने शांतिपूर्ण माहौल में मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला.
इस दौरान मतदान केंद्रों पर सिर्फ मतदाताओं को ही अंदर जाने की अनुमति थी, जबकि प्रत्याशी मतदान केंद्रों से दूर जाकर खड़े रहे. इस दौरान पैक्स चुनाव पर्यवेक्षक उमानाथ शाह ने प्रखंड के पुराना भोजपुर पंचायत व नया भोजपुर सहित अन्य जगहों के बूथों पर जाकर स्थितियों का जायजा लिया.
उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा हैं. कहीं से किसी प्रकार की परेशानी नहीं है. वहीं इस संबंध में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रखंड की कुल 14 पंचायतों के 43 बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदाताओं ने वोट डालें. इसमें महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर अपने मत का प्रयोग किया.
उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी, जहां सुबह 10 बजे तक कुल 17 प्वाइंट आठ प्रतिशत मतदाता वोट डाल पाये थे, जब कि 12 बजे दिन तक कुल 33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था. वहीं शाम तीन बजे तक कुल 61 प्रतिशत मतदान हुआ.
साथ ही बताया कि कुशलपुर पंचायत में बूथ के बाहर किसी दूसरी जगह पर कुछ लोगों के बीच हल्की झड़प की सूचना मिली है. इसके अलावा सभी जगहों पर शांतिपूर्ण व्यवस्था में पैक्स चुनाव संपन्न हो गया. उन्होंने बताया कि बुधवार को मतदान पेटी में बंद प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला तथा काउंटिंग की प्रक्रिया डुमरांव राज हाइ स्कूल के परिसर में कराया जायेगा.
14 पंचायतों के बूथों पर पैक्स चुनाव के लिए हुए मतदान
कोरानसराय पंचायत के पैक्स गोदाम में कुल तीन बूथों पर, चिलहरी पंचायत के पैक्स गोदाम में कुल दो बूथों पर, कुशलपुर पंचायत के पैक्स गोदाम में तीन बूथों पर, अटांव पंचायत के पैक्स गोदाम में तीन बूथों व आंगनबाड़ी के दो बूथों पर, मठिला पंचायत के पैक्स गोदाम में तीन बूथों पर, मुंगाव पंचायत के मध्य विद्यालय में तीन बूथों पर, कसियां पंचायत के मध्य विद्यालय में तीन बूथों पर, भोजपुर कदीम पंचायत के पैक्स गोदाम में एक बूथ व मध्य विद्यालय में दो बूथों पर भोजपुर जदीद पंचायत के उर्दू मध्य विद्यालय में चार बूथों पर, छतनवार पंचायत के मध्य विद्यालय में तीन बूथों पर, नुआंव पंचायत के पैक्स गोदाम में दो बूथों पर, अरियांव पंचायत के पैक्स गोदाम में दो बूथों व उच्च विद्यालय में दो बूथों पर, नंदन पंचायत के पैक्स गोदाम में तीन बूथों पर तथा लाखन डिहरा पंचायत के पैक्स गोदाम में दो बूथों पर मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया.