बक्सर और चौसा के बीच चटकी पटरी, टला हादसा

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर गुरुवार की शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अचानक बक्सर-चौसा स्टेशन के बीच डाउन लाइन की पटरी टूट गयी. इसी बीच ट्रैकमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. इसके बाद डाउन लाइन का परिचालन करीब एक घंटे […]

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर गुरुवार की शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अचानक बक्सर-चौसा स्टेशन के बीच डाउन लाइन की पटरी टूट गयी. इसी बीच ट्रैकमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी.

सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. इसके बाद डाउन लाइन का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा. इसके बाद पटरियों की मरम्मत कराने के बाद परिचालन सुचारू रूप से बहाल हो सका. वहीं फरक्का एक्सप्रेस को कमरपुर हॉल्ट के समीप खड़ा किया गया.
बताया जाता है कि गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे अचानक बक्सर-चौसा स्टेशन के बीच डाउन लाइन की पटरी टूट गयी. रेलवे ट्रैक की निगरानी कर रहे ट्रैकमैन को इसकी सूचना मिली. सूचना मिलते ही ट्रैकमैन ने इसकी सूचना पैनल रूम को मिला. जैसे ही इसकी सूचना रेल महकमे को मिली तो सभी के होश उड़ गये. अधिकारी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े. इसी बीच चौसा में फरक्का एक्सप्रेस की आने की सूचना मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >