Buxar News: केसठ के प्लस टू हाइस्कूलों बारहवीं की त्रैमासिक परीक्षा शुरू

प्रखंड के विभिन्न प्लस टू हाई स्कूलों में शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में बारहवीं की त्रैमासिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी.

केसठ. प्रखंड के विभिन्न प्लस टू हाई स्कूलों में शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में बारहवीं की त्रैमासिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी. जो 30 जून तक चलेगी. प्लस टू हाइ के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि बारहवीं की त्रैमासिक परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है. सोमवार को पहली पाली में विज्ञान संकाय में भौतिकी व कला संकाय में दर्शनशास्र विषय तथा दूसरी पाली में विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान व कला संकाय में राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा हुई. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न प्लस टू हाई स्कूलों से लगभग साढ़े चार सौ से अधिक छात्र- छात्राएं शामिल हो रहे है. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में सभी छात्राओं को शामिल होना अनिवार्य है. परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र छात्राओं का इंटर बोर्ड की परीक्षा का फार्म भी नहीं भरा जायेगा और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल भी नहीं हो पायेंगे. यह परीक्षा बिहार बोर्ड के निर्देश पर ओमार शीट पर हो रही है .बोर्ड के निर्देश पर परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >