शाम को युवक हुआ लापता, सुबह आयी मौत की खबर

राजपुर : थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शराब पीने से गांव के ही टुनटुन सिंह पिता शिव विलास सिंह की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार टुनटुन मंगलवार की शाम से ही घर से लापता था. जो कहीं जाकर शराब पी लिया. शराब […]

राजपुर : थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शराब पीने से गांव के ही टुनटुन सिंह पिता शिव विलास सिंह की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार टुनटुन मंगलवार की शाम से ही घर से लापता था. जो कहीं जाकर शराब पी लिया. शराब पीने के बाद यह दलित बस्ती में भागी राम के घर के पास चबूतरे पर पड़ा हुआ था.

अगले सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. इस बात की सूचना परिजनों को दी गयी. मौके पर पहुंचे परिजन ने शव को लेकर दाह संस्कार किया. वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि शराब पीने से इसकी मौत हुई है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >