कोचिंग से लौटते वक्त दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया किशोर डूबा, मौत

बक्सर/राजपुर : राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के कर्मनाशा नदी में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की खोजबीन में जुट गयी. करीब एक घंटे के बाद शव को बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते […]

बक्सर/राजपुर : राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के कर्मनाशा नदी में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की खोजबीन में जुट गयी. करीब एक घंटे के बाद शव को बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही कटत्तर गांव में कोहराम मच गया.

मृतक राजपुर थाना क्षेत्र के कटत्तर गांव के रहने वाले नगदेश्वर सिंह का पुत्र सुधीर कुमार सिंह बताया जाता है. बताया जाता है कि बुधवार को सुधीर कोचिंग पढ़ने के लिए अपने घर से गया था. कोचिंग पढ़ने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था. इसी बीच सभी दोस्त जलीलपुर घाट पर कर्मनाशा नदी में नहाने लगे और सुधीर भी उनके साथ नहाने लगा.
नहाने के दौरान वह गहरे पाने में चला गया और डूब गया. जब कुछ देर तक सुधीर नहीं दिखाई दिया तो दोस्तों ने उसकी खोजबीन किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दिया. सूचना मिलते ही घरवाले जलीलपुर घाट पर उसकी खोज में जुट गये. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजपुर थाना की पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव की खोजबीन में जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >