अनुमंडलीय अस्पताल की पैथोलॉजी में 20 तरह की जांच होगी उपलब्ध

डुमरांव : अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत पैथोलॉजी लैब में अब 20 तरह की जांच होगी. लैब में सीवीसी कंप्लीट ब्लड काउंट के अंतर्गत डब्लू वीसी, आरबीसी, प्लेटलेट, डिफेंसियल कांउटस, एमसीवी, इसीवी, एमसीएच, एमसीएचसी सहित 16 जांच के अलावा एचआइवी, मलेरिया, यूरीन, ब्लड शूगर की जांच होगी जिससे मरीजों को राहत मिलेगी. लैब टेक्नीशियन बीरबल प्रसाद […]

डुमरांव : अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत पैथोलॉजी लैब में अब 20 तरह की जांच होगी. लैब में सीवीसी कंप्लीट ब्लड काउंट के अंतर्गत डब्लू वीसी, आरबीसी, प्लेटलेट, डिफेंसियल कांउटस, एमसीवी, इसीवी, एमसीएच, एमसीएचसी सहित 16 जांच के अलावा एचआइवी, मलेरिया, यूरीन, ब्लड शूगर की जांच होगी जिससे मरीजों को राहत मिलेगी. लैब टेक्नीशियन बीरबल प्रसाद ने बताया कि कई ऐसे जांच मरीजों को बाहर से कराने पड़ते थे, लेकिन एक मशीन के कार्य करने से एक साथ कई जांच होगी.

इससे पहले जांच को बाहर से कराने में मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ता था. बता दें कि लैब तकनीशियन का स्थानांतरण सिकरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गया था. इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरांव की मनी कुमारी को लैब में भेजा गया लेकिन मनी कुछेक का जांच करने में सक्षम थी. लेकिन पुनः एक साथ 16 जांच का फायदा मरीजों को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >