बक्सर में सपना की चिट्ठी पर डीएम ने रुकवायी शादी

राजपुर (बक्सर) : प्लस टू उच्च विद्यालय, राजपुर में 11वीं की छात्रा सपना ने अपने को बालिग बताते हुए डीएम को पत्र लिखकर शादी रुकवाने की अपील की, जिसे डीएम ने गंभीरता से लेते हुए राजपुर बीडीओ अरुण कुमार सिंह को कार्रवाई करने का निर्देश किया. बीडीओ ने तत्काल राजपुर थाने को सूचित किया. इसके […]

राजपुर (बक्सर) : प्लस टू उच्च विद्यालय, राजपुर में 11वीं की छात्रा सपना ने अपने को बालिग बताते हुए डीएम को पत्र लिखकर शादी रुकवाने की अपील की, जिसे डीएम ने गंभीरता से लेते हुए राजपुर बीडीओ अरुण कुमार सिंह को कार्रवाई करने का निर्देश किया.

बीडीओ ने तत्काल राजपुर थाने को सूचित किया. इसके बाद राजपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने थाना क्षेत्र के सिसराढ़ गांव में पुलिस बल व अधिकारी को भेज कर सपना की शादी रुकवा दी. सपना की शादी उसके पिता बीरबल सिंह ने 21 मई को सेमरी खैरापट्टी निवासी ललन यादव के पुत्र राजू यादव के साथ जबर्दस्ती तय कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >