पुराने छात्रों को मिली राहत नये की बढ़ी परेशानी

बक्सर : घंटों बैठक के बाद आखिरकार यह निर्णय हुआ कि डीएवी पब्लिक स्कूल, बक्सर में अध्ययन कर रहे पुराने छात्र-छात्राओं के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की जायेगी. गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में एनुअल डेवलपमेंट फीस के आधार पर ही पुराने बच्चों का री-एडमिशन लिया जायेगा. जबकि नये सत्र में नामांकन लेनेवाले नये छात्र-छात्राओं […]

बक्सर : घंटों बैठक के बाद आखिरकार यह निर्णय हुआ कि डीएवी पब्लिक स्कूल, बक्सर में अध्ययन कर रहे पुराने छात्र-छात्राओं के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की जायेगी. गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में एनुअल डेवलपमेंट फीस के आधार पर ही पुराने बच्चों का री-एडमिशन लिया जायेगा. जबकि नये सत्र में नामांकन लेनेवाले नये छात्र-छात्राओं के एनुअल डेवलपमेंट फीस में कोई राहत नहीं दी गयी.

डीएवी पब्लिक स्कूल, लालगंज, बक्सर में एडीएम की ओर से प्रतिनियुक्त प्रतिनिधि कृष्णकांत तिवारी, पब्लिक स्कूल संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों के साथ कई घंटे तक बैठक चली. इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि डीएवी स्कूल में अध्ययनरत पुराने छात्र-छात्राओं को राहत दी जायेगी. जबकि नये छात्र-छात्राओं को कोई राहत नहीं मिलेगी.
बता दें कि गत कई दिनों से अभिभावकों ने री-एडमिशन के नाम पर बढ़ाये गये शुल्क को लेकर धरना- प्रदर्शन किया था. शुल्क वृद्धि का समाधान निकाले जाने पर विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त करते हुए अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया है. विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि दोनों पक्षों की सहमति से बैठक में निर्णय लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >