ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बक्सर-बरूना स्टेशन के बीच एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नदांव गांव का रहने वाला नंदन कुमार बताया जाता […]

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बक्सर-बरूना स्टेशन के बीच एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नदांव गांव का रहने वाला नंदन कुमार बताया जाता है.
जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि बक्सर-बरूना स्टेशन के बीच युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है. उसके परिजनों को सूचना दे दी गयी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अपने मौसी के घर चौसा जाने के लिए ट्रेन पकड़ा था. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >