शराब पीकर पत्नी को पीटा, जेल

डुमरांव थाने के कड़वी मुहल्ले का मामला डुमरांव : शराब के नशे में धुत होकर पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. पत्नी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों में भेज दिया.मामला डुमरांव थाने के कड़वी मुहल्ले में सोमवार की बतायी जाती है. बताया जाता है […]

डुमरांव थाने के कड़वी मुहल्ले का मामला

डुमरांव : शराब के नशे में धुत होकर पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. पत्नी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों में भेज दिया.मामला डुमरांव थाने के कड़वी मुहल्ले में सोमवार की बतायी जाती है. बताया जाता है कि कड़वी मुहल्ले के रहने वाले रामराज राम सोमवार को शराब पीकर अपने घर पहुंचा और मामूली बात को लेकर अपनी पत्नी रेणु देवी की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी. जब बेटी ममता कुमारी ने बीच-बचाव किया तो नशेड़ी बाप ने अपनी बेटी की भी पिटाई कर दी. शराबी की इससे भी मन नहीं भरा तो हंगामा मचाते हुए घर में रखे गये सामान को भी इधर-उधर फेंक कर तहस-नहस कर दिया.
मुहल्लेवालों की मदद से रेणु ने इसकी सूचना डुमरांव पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जख्मी मां-बेटी का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया. इस मामले में पीड़िता रेणु के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >