चांदनी हत्याकांड में चार पर प्राथमिकी, ससुर गिरफ्तार

डुमरांव. कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में शुक्रवार की देर शाम हुई नवविवाहिता चांदनी की हत्या में स्थानीय पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी मृतका के भाई प्रमोद यादव के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया है. पुलिस मामले को दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए […]

डुमरांव. कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में शुक्रवार की देर शाम हुई नवविवाहिता चांदनी की हत्या में स्थानीय पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी मृतका के भाई प्रमोद यादव के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया है.
पुलिस मामले को दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर अवध यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार दर्ज प्राथमिकी में नवविवाहिता के पति अजय यादव, सास-ससुर और ननद शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ पैनी नजर गड़ाये हुए हैं. पुलिस के अनुसार सभी आरोपित फरार बताये जाते हैं.
बता दें कि बक्सर के सारिमपुर के रहने वाले ललन यादव ने अपनी बेटी चांदनी की शादी पिछले वर्ष धूमधाम से मठिला के अजय यादव के साथ किया था. पिछले 27 अप्रैल को पिता ने चांदनी की विदाई धूमधाम से किया. नवविवाहिता के हाथ की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं हुआ था कि ससुराल वालों ने बाइक नहीं मिलने से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी. चांदनी की मौत के बाद मायके में मातम पसर गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >