डकैतों से आबरू बचाने के लिए छत से कूदीं महिलाएं, दहशत में परिवार

ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर में बुधवार की डकैती की वारदात के दौरान घर की तीन महिलाओं ने डकैतों से अपनी इज्जत बचाने को लेकर घर के छत से कूद गयीं. हालांकि इसमें किसी को ज्यादा चोट नहीं आयी है. महिलाओं ने बताया कि वारदात को अंजाम दे रहे डकैत करीब 20-25 वर्ष के रहे होंगे. सबों […]

ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर में बुधवार की डकैती की वारदात के दौरान घर की तीन महिलाओं ने डकैतों से अपनी इज्जत बचाने को लेकर घर के छत से कूद गयीं. हालांकि इसमें किसी को ज्यादा चोट नहीं आयी है. महिलाओं ने बताया कि वारदात को अंजाम दे रहे डकैत करीब 20-25 वर्ष के रहे होंगे. सबों ने अपने चेरहे को ढक रखा था. डकैत बारी-बारी से घर के सभी सामान देख रहे थे. इस मामले में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने कितने की डकैती की है.

ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितों का अभी तक फर्द बयान दर्ज नहीं किया गया है.

शराब बेचने का आरोप लगा घर में घुसे थे डकैत : बुधवार की रात ब्रह्मपुर में किराये के एक मकान में रह रहे तीन परिवार के लोगों के लिए काफी डरावानी साबित हुई. दिन भर सब्जी बेचकर थका-हारा परिवार गहरी नींद सो रहा था तभी हथियार बंद अपराधी विजय साह के दरवाजे पर पहुंचे और उनके किरायेदारों को दरवाजे खोलने के लिए अपने को पुलिस बताते हुए चिल्लाने लगे कि तुम लोग शराब बचते हो जल्दी दरवाजा खोलों घर की तलाशी लेनी है.
घर के अंदर रहे लोग पुलिस की बात सुनकर दरबाजे को खोल दिये. दरबाजा खुलते ही बाहर खड़े अपराधी घर के अंदर प्रवेश कर करीब दो घंटे तक तांडव मचाते रहे. डकैती डालने से पूर्व घर में रहे सभी सदस्यों को हथियार के बल पर कवर कर घर में जमकर लूटपाट की. किसी के चिल्लाने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे थे. इस भीषण डकैती में मुलगन पासवान की पत्नी जानकी देवी के आभूषण, बरतन, कीमती कपड़े व नकद 60 हजार रुपये की लूट कर ली. इसी तरह करीम पासवान की पत्नी से तीन हजार नकदी घर में रहे मदन तुरहाके बरतन और 10 हजार नकदी लूट लिये. घटना के बाद घर में रही तीनों महिलाओं को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पीड़ितों ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी थी.
बावजूद इसके पुलिस समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंची. वारदात के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़ितों से घटना की पूरी जानकारी ली. घटना से चौरास्त के लोग काफी भयभीत हैं. लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त नहीं रहती है.अपराधियों को पुलिस का भय नहीं है. आये दिन क्षेत्र में अपराधियों की चहलकदमी होती है. संबंधित थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ितों का बयान दर्ज कर लिया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >