17 से 19 जुलाई तक लगेगी चलंत लोक अदालत

बक्सर कोर्ट : 17 जुलाई से 19 जुलाई तक चलंत लोक अदालत लगायी जायेगी. इस संबंध में न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मृत्युंजय सिंह ने एक नोटिस जारी किया है. 17 जुलाई को कला भवन बक्सर, 18 जुलाई को बीआरसी भवन डुमरांव एवं 19 जुलाई को बीआरसी भवन ब्रह्मपुर में चलंत लोक अदालत […]

बक्सर कोर्ट : 17 जुलाई से 19 जुलाई तक चलंत लोक अदालत लगायी जायेगी. इस संबंध में न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मृत्युंजय सिंह ने एक नोटिस जारी किया है. 17 जुलाई को कला भवन बक्सर, 18 जुलाई को बीआरसी भवन डुमरांव एवं 19 जुलाई को बीआरसी भवन ब्रह्मपुर में चलंत लोक अदालत आयोजित की जायेगी. बक्सर में आयोजित की जानेवाली लोक अदालत में बक्सर, इटाढ़ी, राजपुर एवं चौसा प्रखंड के मामले तथा डुमरांव में आयोजित की जानेवाली चलंत लोक अदालत में चौगाईं, केसठ, नवानगर प्रखंड एवं ब्रह्मपुर में आयोजित की जानेवाली चलंत लोक अदालत में ब्रह्मपुर, सिमरी एवं चक्की प्रखंड के मामलों को निष्पादित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >