सिमरी से अगवा किशोर की हत्या, शव गाजीपुर में मिला

बक्सर : शुक्रवार को जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के दुधिपट्टी गांव से अगवा 12 वर्षीय किशोर शशांक का शव रविवार की देर संध्या उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले से बरामद हुआ. उक्त घटना की पुष्टि बक्सर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने की है. एसपी ने बताया कि पुलिस का हालिया अनुसंधान यह बताता है […]

बक्सर : शुक्रवार को जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के दुधिपट्टी गांव से अगवा 12 वर्षीय किशोर शशांक का शव रविवार की देर संध्या उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले से बरामद हुआ. उक्त घटना की पुष्टि बक्सर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने की है. एसपी ने बताया कि पुलिस का हालिया अनुसंधान यह बताता है कि किशोर को अगवा कर व उसकी हत्या करनेवाले उसके काफी करीबी होंगे. मृतक के करीबी रिश्तेदारों ने बताया है कि किशोर के पिता व राइस मिल संचालक राकेश उर्फ पिंटू राय का अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था. बदला लेने को लेकर पार्टनर द्वारा किशोर को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गयी.

इस मामले में बक्सर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर उत्तरप्रदेश के गाजीपुर व बलिया जिले में छापेमारी कर रही है. हालांकि अभी तक मृतक के पिता द्वारा किसी को नामजद नहीं बनाया गया है. बलिया पुलिस का पूरा सहयोग लिया जा रहा है. एसपी ने बताया कि शुक्रवार को सिमरी थाना क्षेत्र के दुधिपट्टी गांव की रीना राय का 12 वर्षीय पुत्र शशांक कुमार उस वक्त अचानक गायब हो गया जब वह घर के समीप अपने दूसरे मित्रों के साथ खेल रहा था.

इस मामले में रीना राय के बयान पर सिमरी थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर एक एसआईटी का भी गठन किया गया था. किशोर गाजीपुर से अपने नानी घर दुधिपट्टी आया था. वहीं बच्चे की हत्या की खबर सुनते ही सिमरी में लोग उग्र हो गये और सोमवार को जमकर हंगामा किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >