बरबीघा : बुधवार को स्थानीय उप डाकघर परिसर में विगत आठ दिनों से हड़ताल पर बैठे डाककर्मियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांव के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवा को ठप कर अपनी मांगों के पक्ष में हड़ताल में जुटे डाककर्मियों के द्वारा मोदी सरकार के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बरबीघा : बुधवार को स्थानीय उप डाकघर परिसर में विगत आठ दिनों से हड़ताल पर बैठे डाककर्मियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांव के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवा को ठप कर अपनी मांगों के पक्ष में हड़ताल में जुटे डाककर्मियों के द्वारा मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गयी. उप डाकपाल अरुण कुमार ने बताया कि सातवें वेतन के लाभ से वंचित डाककर्मियों की अपनी सेवा संबंधी अन्य कई मांगे हैं. जिस संघ के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है. अरुण कुमार ने कहा कि सभी जायज मांगों को विगत कई महीनों से डाला जा रहा है.
इस पर डाककर्मियों में काफी रोष है, और अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो उनका आंदोलन और तेज किया जायेगा. हड़ताली डाककर्मियों के संघ के द्वारा सेवाकालीन प्रोन्नति व सातवें वेतन के लाभ को यथाशीघ्र देने की घोषणा की मांग की जा रही थी. शेखपुरा. अपनी मांगों को लेकर लगातार नौवें दिन हड़ताल पर डटे डाक कर्मी अब पूरी तरह से करो या मरो की स्थिति में आ गये हैं. बुधवार को अपने आंदोलन को और उग्र बनाते हुए हड़ताली डाक कर्मी शेखपुरा मुख्य डाकघर से शहर के चांदनी चै तक जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार विरोधी नारे लगा कर आक्रोश जताया. स्थानीय तौर पर हड़ताल का नेतृत्व कर रहे ग्रामीण डाक सेवक संघ के सर्किल सचिव श्री निवास कुमार तथा प्रमंडलीय सचिव प्रदीप कुमार नेसंयुक्त रूप से बताया कि केंद्र की मोदी सरकार अब हिटलरशाही रवैया अपनाने लगी है.
संघ के नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि डाक विभाग की रीढ़ के तौर पर कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों के भविष्य के साथ नाइंसाफी करना केंद्र सरकार की दोरंगी नीतियां उजागर होने लगी है. हड़ताली कर्मियों ने कहा कि अब विवश होकर ग्रामीण डाक सेवक अपने परिवार संग सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट करेंगे. हड़ताली कर्मियों ने कहा कि हमारी मांगें जब तक नहंी मानी जायेगी तब तक आंदोलन जारी रखा जायेगा. डाक कर्मियों के बीते 22 मई से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल का विपरीत असर पूरी तरह से जिले भर के डाक सेवा पर पड़ने लगा है. लोगों को आने वाले स्पीड पोस्ट तक उपलब्ध नहीं होने से कठिनाइयां उत्पन्न होने लगी है. जिले भर की ठप हो गयी डाक व्यवस्था का असर आम तौर पर देखने को मिलने लगी है. डाकघरों में लोगों का अपना जमा राशि तक निकालने में प्रतिबंध लग जाने से भीषण समस्या उत्पन्न हो गयी है. आलम यह है कि लोग डाकघरों में लटके तालों से लोगों में काफी निराशा झलकने लगी है. हड़ताली डाक कर्मियों के निकाले गये जुलूस में सोभानपुर शाखा डाकपाल अरूण कुमार, सतीश राम उर्फ साधु जी, सीमा कुमारी, रवि कुमार पासवान, गोपाल कुमार, पंकज कुमार, नसीब कुमार, मो. अमजद अली, बलेशर ठाकुर, विनोद महतो, विपिन कुमार, मथुरा सिंह सहित जिले भर के शाखा कर्मी शामिल थे.