डॉक्टरों से मारपीट मामले में प्रमुख व उपप्रमुख गिरफ्तार

40 प्रतिशत लड़की को दिव्यांगता प्रमाणपत्र नहीं देने पर किया था हंगामा चक्की : थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिव्यांगता शिविर के दौरान गुरुवार को हो-हंगामा करने व डॉक्टरों के साथ मारपीट करने के आरोप में प्रमुख दिनेश राम बिंद व उप प्रमुख भोला पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर […]

40 प्रतिशत लड़की को दिव्यांगता प्रमाणपत्र नहीं देने पर किया था हंगामा

चक्की : थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिव्यांगता शिविर के दौरान गुरुवार को हो-हंगामा करने व डॉक्टरों के साथ मारपीट करने के आरोप में प्रमुख दिनेश राम बिंद व उप प्रमुख भोला पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. विदित हो कि गुरुवार को चक्की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया था. इस दौरान लक्ष्मण डेरा से आयी एक 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाली लड़की को प्रमाणपत्र नहीं दिये जाने से नाराज लड़की के परिजनों व प्रमुख उप प्रमुख सहित अन्य लोगों ने मिलकर जमकर बवाल काटा था.
इस दौरान इन लोगों ने डॉक्टरों के साथ हाथापाई करने के साथ ही पीएचसी के दरवाजे व कुर्सी टेबल को भी नुकसान पहुंचाया गया था. इस मामले में प्रभारी डॉक्टर रविशंकर श्रीवास्तव द्वारा स्थानीय ओपी में तीन नामजद सहित दो दर्जन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने प्रमुख दिनेश राम बिंद व उप प्रमुख भोला पासवान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नामजद मुन्ना यादव अभी भी फरार है. ओपी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि फरार आरोपित सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >