बक्सर में ड्राइवर और गार्ड का रनिंग रूम होगा वातानुकूलित

बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम में एसी लगायी जायेगी. एसी लगाने का कार्य अगले सप्ताह तक पूरा हो जायेगा. एसी लग जाने के बाद रेलवे के गार्ड व चालक को आराम करने में आसानी होगी. वे कार्य को पूरा करने के बाद पूरी नींद ले सकेंगे और काम के दौरान दोहरी ऊर्जा […]

बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम में एसी लगायी जायेगी. एसी लगाने का कार्य अगले सप्ताह तक पूरा हो जायेगा. एसी लग जाने के बाद रेलवे के गार्ड व चालक को आराम करने में आसानी होगी. वे कार्य को पूरा करने के बाद पूरी नींद ले सकेंगे और काम के दौरान दोहरी ऊर्जा से अपने कार्य का निष्पादन करेंगे. रेलवे की इस पहल से ड्राइवरों व गार्डों में खुशी की लहर है. बक्सर रेलवे स्टेशन के दो नबंर प्लेटफार्म पर रनिंग रूम स्थित है. इससे पहले राजेंद्रनगर, दानापुर व पटना के रनिंग रूम को एसी से लैस किया जा चुका है. इस चरण में किऊल, झाझा, बक्सर, इस्लामपुर, मोकामा, एवं राजगीर के रनिंग में एसी लगायी जायेगी.

बदली जायेगी हाईमास्ट लाइट
स्टेशन के बाहरी इलाके व प्लेटफाॅर्म पर लगी हाइमास्ट लाइट को बदला जायेगा. पुरानी लाइटों को बदलकर एलईडी लगायी जायेगी. दानापुर डिवीजन के डीआरएम आरपी ठाकुर ने बताया कि पानी-बिजली के दुरुपयोग को रोकना, ट्रैकों के शत-प्रतिशत सीमित अवधि में रख-रखाव, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की मूलभूत सुविधाओं का दुरुस्त करना, कर्मचारियों के व्यक्तिगत सुविधाओं का ख्याल रखना, रेल परिसर तथा रेल कॉलोनियों की सफाई पर कार्य किया जा रहा है. इसे अगले 15 दिनों में पूरा कर लिया जायेगा. दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर लगे 99 हाइमास्ट टावरों के पुराने उच्च क्षमतावाले फिटिंगस को हटाकर कम क्षमतावाले एलइडी फिटिंगस लगाये जा रहे हैं जो दानापुर मंडल में उर्जा संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा.
अगले सप्ताह तक एसी लगाने का कार्य हो जायेगा पूरा
रेलवे के क्वार्टरों में भी लगाया जा रहा एलईडी बल्ब
क्या कहते हैं अधिकारी
किऊल, झाझा, बक्सर, इस्लामपुर, मोकामा एवं राजगीर के रनिंग रूम को वातानुकूलित करने का कार्य प्रगति पर है. इस कार्य को अगले सप्ताह पूरा कर लिया जायेगा.
संजय प्रसाद, पीआरओ, दानापुर डिवीजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >