भूमि विवाद में मां-बेटे को मारी गोली

बक्सर/बगेनगोला : बगेनगोला थाना क्षेत्र के पिपराढ़ गांव में गुरुवार की रात एक चाचा ने अपने साले के साथ मिलकर अपने भतीजे और उसकी मां को गोली मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से जख्मी युवक और उसकी मां को इलाज के लिए ब्रह्मपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन युवक की […]

बक्सर/बगेनगोला : बगेनगोला थाना क्षेत्र के पिपराढ़ गांव में गुरुवार की रात एक चाचा ने अपने साले के साथ मिलकर अपने भतीजे और उसकी मां को गोली मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से जख्मी युवक और उसकी मां को इलाज के लिए ब्रह्मपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार पिपराढ़ गांव निवासी डब्लू पांडेय के पिता सिविल सर्जन पांडेय का दो-तीन दिनों पहले निधन हो गया था.

इसी दुख में शामिल होने के लिए डब्लू के चाचा कलक्टर पांडेय का साला बनकट निवासी रामजी तिवारी पिपराढ़ आया हुआ था. कलक्टर पांडेय और उसका साला रामजी तिवारी गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे डब्लू पांडेय को गोली मार दी. इस घटना में डब्लू की मां गायत्री देवी को भी छर्रा लगा. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए ब्रह्मपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डब्लू को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं उसकी मां का इलाज कर घर भेज दिया गया. ग्रामीणों की मानें तो डब्लू का अपने चाचा से जमीन का विवाद चल रहा है.

इसको लेकर दोनों के बीच करीब साल भर से बातचीत तक बंद है. बगेनगोला के थानाध्यक्ष श्रीमंतकुमार सुमन ने बताया कि इस मामले में जख्मी डब्लू पांडेय के बयान पर कलक्टर पांडेय और उसके साले रामजी तिवारी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि इलाके को सील कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

जमीन को कब्जा करने के लिए मारी भतीजे को गोली : कलक्टर पांडेय ने अपने भाई के हिस्से की जमीन को कब्जा करना चाहता था. इसीलिए अपने भतीजे डब्लू पांडेय को गोली मार दी. ग्रामीणों ने बताया कि डब्लू पांडेय के पिता सिविल सर्जन को पांच साल पहले लकवा मार दिया था, जिसके बाद सिविल सर्जन ने अपने भाई कलक्टर पांडेय को खेती करने का जिम्मा दिया लेकिन सिविल सर्जन की मौत के बाद उसे लगा कि उसका भतीजा जमीन की मांग करेगा. उससे पहले इसे खत्म कर सारी जमीन पर कब्जा कर लेंगे. इसलिए उसने यह कदम उठाया. वहीं पुलिस उसकी गिरफ्तारी छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >