बाइक लेकर गायब था युवक, छानबीन में जुटी थी पुलिस
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन के रहनेवाले एक युवक के गुमशुदगी का मामला सामने आया था. परिजनों ने नगर थाने में इसकी सूचना देते हुए बताया था कि शिवम राज (18 वर्ष) सोमवार की शाम बाइक लेकर घर से निकला था, जिसके बाद मंगलवार की सुबह तक घर नहीं आया था. परिजनों ने युवक को काफी खोजा लेकिन वह नहीं मिला. एक ओर जहां परिजन एवं पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी वहीं दूसरी तरफ वह मंगलवार को इलाहाबाद के प्रतापगढ़ के समीप सरांव थाना क्षेत्र में पकड़ा गया. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि लड़का मंगलवार को बाइक से ही इलाहाबाद तक पहुंच गया था,
जहां उसने एक दुकान पर से कुरकुरे का पैकेट खरीदा तथा दुकानदार के फोन से ही अपने भाई के मोबाइल पर फोन कर अपने भाई से बात की. बाद में परिजनों ने पुनः उस नंबर पर बात की तथा दुकानदार से सारा घटनाक्रम को बताते हुए युवक को पकड़ कर रखने तथा बाइक छीन लेने की बात कही. दुकानदार ने भी तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़कर बाइक की चाबी छीन ली थी. इधर परिजनों ने मामले की सूचना एएसपी शैशव यादव को दी.
