धुंध ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल

अपर इंडिया एक्सप्रेस 18 घंटे की देरी से पहुंच रही है बक्सर : मौसम के बदलते ही ट्रेनों ने भी अपनी चाल बदल दी है. ट्रेनों का परिचालन बहुत धीमा हो गया है. धुंध व कुहासा होने के चलते करीब एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 12 घंटे से लेकर 20 घंटे की देरी […]

अपर इंडिया एक्सप्रेस 18 घंटे की देरी से पहुंच रही है
बक्सर : मौसम के बदलते ही ट्रेनों ने भी अपनी चाल बदल दी है. ट्रेनों का परिचालन बहुत धीमा हो गया है. धुंध व कुहासा होने के चलते करीब एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 12 घंटे से लेकर 20 घंटे की देरी से चल रही हैं.
पिछले तीन दिनों से लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देर से चल रही हैं. ट्रेनें के लेटलतीफ होने से यात्रियों को काफी परेशानी बढ़ गयी है. सबसे ज्यादा डाउन की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही हैं.
नयी दिल्ली से चलकर हावड़ा को जानेवाली डाउन पूर्वा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 18 घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची. वहीं आनंद बिहार से चलकर सियालदह को जानेवाली डाउन अपर इंडिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 18 घंटे की देरी से रविवार को बक्सर पहुंची. साथ ही पटना से चलकर कोटा को जानेवाली अप कोटा-पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 20 घंटे की देरी से आज यानी सोमवार को बक्सर पहुंचेगी.
वहीं अप और डाउन की ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से करीब आठ से लेकर दस घंटे की देरी से चल रही है. डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, प्रार्थना एक्सप्रेस, द्वारिका एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं. यात्रियों ने बताया कि अभी तो ठंड ने दस्तक दी है, लेकिन आगे क्या होगा अब देखना होगा. ट्रेनों के लेट होने से रात स्टेशन पर ही बिताना पड़ रहा है. वहीं ट्रेनों के लेट होने से कई यात्री अपना टिकट रद्द करा रहे हैं. रोजाना करीब एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं. रेल सूत्रों की मानें तो समय पर रैक नहीं पहुंचने के चलते ट्रेनें विलंब चल रही हैं.
अप की ट्रेनें समय
पटना कोटा एक्सप्रेस 20 घंटे
ब्रह्मपुत्र मेल 08 घंटे
प्रार्थना एक्सप्रेस 06 घंटे
मगध एक्सप्रेस 08 घंटे
डाउन की ट्रेनें समय
पूर्वा एक्सप्रेस 18 घंटे
अपर इंडिया एक्सप्रेस 18 घंटे
ब्रह्मपुत्र मेल 10 घंटे
श्रमजीवी एक्सप्रेस 08 घंटे
द्वारिका एक्सप्रेस 06 घंटे
मगध एक्सप्रेस 03 घंटे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >