बक्सर : राजकीय बुनियादी विद्यालय बक्सर के बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी. गुरुवार को मेनू के अनुसार खाना बनाया गया था. प्रभात खबर की टीम ने अलग-अलग जगहों पर एमडीएम का रियलिटी चेक की, जहां बुनियादी विद्यालय में दाल पतली मिली तो कहीं बिना चखे ही भोजन बच्चों को परोस दिया गया था. वहीं डुमरांव अनुमंडल के अटांव पंचायत अंतर्गत एकौनी मध्य विद्यालय में भी खाना मेनू के अनुसार बना था. बुनियादी विद्यालय बक्सर में दो खामियां पायी गयीं.
बच्चों को खाने के लिए परोसी गयी दाल काफी पतली थी. जबकि बिना चखे हुए ही बच्चों को खाना परोस दिया गया था. वहीं एकौनी मध्य विद्यालय में मामला काफी बेहतर दिखा. यहां खाने में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा गया था. जबकि खाना चखने के बाद ही बच्चों को परोसा गया था. यहां पर जगह का अभाव मिला. स्टोर रूम एचएम का कार्यालय था तो रसोई घर को स्टोर रूम बनाकर रखा गया था. प्रभात खबर की ओर से एमडीएम के बदले हुए मेनू की जब पड़ताल की गयी तो कुछेक विद्यालयों को छोड़ सभी में सामान्य मेनू के मुताबिक ही बच्चों को खाना परोसा गया.
