दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया
बक्सर : शहर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के परिसर में सोमवार को अंतर महाविद्यालय कबड्डी का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ नवीन कुमार ने किया.
वहीं अध्यक्षता जिला खेल प्रभारी केदारनाथ सिंह ने की. उद्घाटन मैच महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय एवं आरएस कॉलेज तिलौथू के बीच खेला गया. इस दौरान एमवी कॉलेज बक्सर की टीम विजयी रही. प्रधानाचार्य ने कहा कि कबड्डी का खेल स्वदेशी खेल है, जिसे हमें भाईचारा एवं आपस में प्रेम का संदेश देता है और भेदभाव से अलग रखता है. उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्रों के शारीरिक सबलता को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अंत तक एमवी कॉलेज का दबदबा बना रहा.
मौके पर डॉ त्रिभुवन नारायण सिंह, डॉ श्याम जी मिश्र, डॉ सुभाष चंद्र पाठक, डॉ रामजी प्रसाद, सुजीत कुमार यादव, डाॅ भरत कुमार, बाला जी चौबे, चिन्मय प्रकाश झा समेत अन्य लोग मौजूद थे.
