बक्सर : बुधवार की देर रात शरारती तत्वों ने एक झोंपड़ी में आग लगा दी. आग में जलकर अनाज सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान जल कर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी. घटना औद्योगिक थाना के मंझरिया गांव की है. जानकारी के अनुसार मंझरिया गांव के रहनेवाले गौरी शंकर सिंह खेत में बोअनी के लिए एक झोंपड़ी में अनाज रखे थे.
इसी बीच शरारती तत्वों ने बुधवार की देर रात झोंपड़ी में आग लगाकर फरार हो गये. जब आग की लपटें उठने लगीं तो आसपास के लोग जग गये. लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए हर तरह की कोशिश की लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता झोंपड़ी जलकर राख हो गयी थी. लोगों ने इसकी सूचना गौरीशंकर सिंह को दी. साथ ही इसकी सूचना थाने को भी दी. थानाध्यक्ष शिवकुमार राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बहुत जल्द आरोपित गिरफ्तार कर लिये जायेंगे.
