डुमरांव : बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. जिसमें डुमरांव नगर, नया भोजपुर, पुराना भोजपुर, चिलहरी, कुशलपुर पंचायतों की आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं. बता दें कि सेविकाओं को सोमवार से अंतिम माॅड्यूल मोबाइल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अब सेविका मोबाइल के जरिये ही केंद्र पर उपस्थित सभी पंजी को अद्यतन करेंगी. प्रशिक्षण शुरू करने के पहले प्रथम व दूसरे चरण में प्रशिक्षण का रिफ्रेशर किया गया.
इसके बाद पूरक आहर (टीएचआर), वृद्धि निगरानी और अतिरिक्त निगरानी मोबाइल से कैसे होगी इसके बारे में सेविकाओं को बताया गया. प्रशिक्षण प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन और पीएचसी के सभागार में चल रहा है जिसमें 40-40 सेविका प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं. पर्यवेक्षिका सह प्रशिक्षक योगिता सिंह और प्रतिभा यादव प्रशिक्षक के अलावे राकेश कुमार मौजूद रहे. प्रशिक्षुओं में मीना देवी, मंजू कुमारी, दया देवी, अर्चना जायसवाल, आशा देवी, किरण देवी, ललिता देवी सहित अन्य सेविका उपस्थित रहीं.
