बक्सर स्टेशन पर ट्रेन पकड़ते वक्त चोरों ने दिया घटना को अंजाम

बक्सर : अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और अपने बैग में पैसा रखे हैं तो सतर्क हो जाएं. क्योंकि ट्रेनों में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हो गये हैं जो हाथ में रखे बैग से भी पैसे की चोरी कर ले रहे हैं. ऐसे गिरोह बक्सर से मुगलसराय रूट पर सक्रिय हो गये […]

बक्सर : अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और अपने बैग में पैसा रखे हैं तो सतर्क हो जाएं. क्योंकि ट्रेनों में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हो गये हैं जो हाथ में रखे बैग से भी पैसे की चोरी कर ले रहे हैं. ऐसे गिरोह बक्सर से मुगलसराय रूट पर सक्रिय हो गये हैं. बक्सर स्टेशन के जीआरपी थाने में एक माह के भीतर एक दर्जन चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं. ऐसी ही एक घटना रविवार को विभूति एक्सप्रेस में घटी है.
धनसोईं थाना के मनवलियां गांव के रहनेवाले मनोज उपाध्याय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बक्सर से बनारस जाने के लिए विभूति एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे. जब मनोज और उनकी पत्नी चंदा देवी विभूति एक्सप्रेस के कोच संख्या पांच क्यू में चढ़ रहे थे इसी बीच किसी चोर ने चंदा देवी के पर्स का चेन खोलकर एक छोटे पर्स की चोरी कर ली.
जब वह ट्रेन में बैठी तो देखा कि पर्स का चेन खुला हुआ है. जब पर्स की तलाशी ली तो देखा कि छोटा पर्स गायब है. जब तक वह कुछ कहती तब तक ट्रेन खुल चुकी थी. चंदा देवी ने जीआरपी को दिये आवेदन में बताया कि बक्सर स्टेशन पर विभूति एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान चोरों ने पर्स का चेन खोल कर छोटा पर्स चोरी कर लिया. पर्स में सोने का मंगल सूत्र, दो जोड़ी काम की बाली, सोने का लॉकेट, सोने की चेन, चार अंगूठी, एक जोड़ी पायल समेत 26 हजार नकद थे. उसके बाद जब पीड़ित मुगलसराय स्टेशन पहुंची तो उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी को दी. मुगलसराय जीआरपी ने मामला दर्ज करते हुए आवेदन को बक्सर जीआरपी को भेज दिया है.
पॉकेट मारते चोर गिरफ्तार
बक्सर. डुमरांव जीआरपी ने स्टेशन पर पॉकेटमारी करते एक युवक को रविवार को धर दबोचा. पकड़े गये युवक की पहचान कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव का रहनेवाला चतुरी डोम का पुत्र जितेंद्र डोम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार नावानगर थाना क्षेत्र के अतिमि गांव निवासी रामजी शर्मा डुमरांव स्टेशन पर ट्रेन पकड़ रहे थे. इसी दौरान पॉकेटमार ने उनका पॉकेट मार लिया. गश्त कर रही पुलिस टीम की नजर पड़ी तो उसे धर दबोचा जहां से उसे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >