अब प्रदेश लौटने की होड़, ट्रेनों में वेटिंग चार सौ तक पहुंची

बक्सर : दीपावली व छठपूजा समाप्त होते ही बाहर से आनेवाले लोग अब अपने काम पर विभिन्न महानगरों को लौटने लगे हैं. हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग अपने परिवार के साथ बक्सर पहुंचते हैं. इनमें कई ट्रेनों में बर्थ का आने-जाने का रिजर्वेशन करा कर आते हैं तो कई को बिना रिजर्वेशन के […]

बक्सर : दीपावली व छठपूजा समाप्त होते ही बाहर से आनेवाले लोग अब अपने काम पर विभिन्न महानगरों को लौटने लगे हैं. हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग अपने परिवार के साथ बक्सर पहुंचते हैं. इनमें कई ट्रेनों में बर्थ का आने-जाने का रिजर्वेशन करा कर आते हैं तो कई को बिना रिजर्वेशन के ही आना-जाना होता है.

बक्सर रेलवे स्टेशन पर भी इन दिनों अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है. रेलवे ने दिल्ली, कोलकाता और पंजाब के लिए छठ स्पेशल ट्रेन 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चला रखा है. इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिल रही है. तकरीबन प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चल रही है लेकिन छठ खत्म होते ही लोग अपने काम पर लौटना शुरू कर दिये हैं ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही है.

बक्सर से छह हजार टिकट रोज कटते हैं : फिलहाल छठ के बाद औसतन छह यात्री जेनरल टिकट व चार सौ स्लीपर टिकट बक्सर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन कट रहा है. अन्य दिनों में भी औसतन तीन हजार टिकट की बिक्री होती है लेकिन छठ के बाद ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है.
सभी ट्रेनों में फूल हैं सीटें : आरक्षण टिकट काउंटर पर अन्य दिनों के मुकाबले टिकट लेनेवाले लोगों की संख्या ज्यादा दिख रही है. हालांकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग की वजह से अब लोग अपने घर या कैफे में ही जाकर टिकट बुकिंग करा रहे हैं फिर स्टेशन के टिकट काउंटर पर भीड़ कम नहीं हो रही है. वहीं नवंबर में विभिन्न जगह जानेवालों को स्लीपर क्लास में सीट मिलना मुश्किल हो गया है.
जनरल टिकट के सहारे पहुंच रहे लोग ट्रेनों में टिकट की वेटिंग लिस्ट लंबी होने के कारण लोग जनरल टिकट लेकर जाने को विवश हैं. जनरल बोगियों में भेड़ बकरियों की तरह यात्री यात्रा कर रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है जो टिकट नहीं मिलने के कारण जनरल टिकट के सहारे यात्रा कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >