बक्सर : बक्सर के भवन प्रमंडल विभाग में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर भवन निर्माण विभाग के एसडीओ ने एक मैसेज वायरल कर सनसनी फैला दी है. एसडीओ ने आरोप लगाया है कि कार्यपालक अभियंता राजेंद्र प्रसाद उनके साथ गुलामों की तरह सलूक करते हैं. एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि हमेशा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं. मैं अब उनके प्रताड़ना से तंग आ गया हूं. अगर मैं मर भी जाता हूं तो इसकी जिम्मेदारी कार्यपालक अभियंता राजेंद्र प्रसाद की होगी.
एसडीओ ने एक्जिक्यूटिव पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
बक्सर : बक्सर के भवन प्रमंडल विभाग में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर भवन निर्माण विभाग के एसडीओ ने एक मैसेज वायरल कर सनसनी फैला दी है. एसडीओ ने आरोप लगाया है कि कार्यपालक अभियंता राजेंद्र प्रसाद उनके साथ गुलामों की तरह सलूक करते हैं. एसडीओ पवन […]

बिहार अभियंता संघ से की थी शिकायत तो दी थी गाली : एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत बिहार अभियंता संघ से की गयी थी. जिसके बाद उन्होंने मुझे अपने चैंबर में बुलाकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे. उन्होंने कहा कि तुम अपना शिकायत वापस नहीं लेते हो तो कार्रवाई की जायेगी. इसी के आवेश में छुट्टी का आवेदन भी अस्वीकृत कर दिया गया था. जबकि आये दिन शोकॉज भी किया जाता है. एसडीओ की मानें तो वे करीब तीन महीने पहले दरभंगा से यहां आये थे और तभी से एक्जिक्यूटिव इंजीनियर उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं. पवन ने बताया कि वे मुझे काफी प्रताड़ित करते हैं.
वीडियो बना मुख्यमंत्री से लगायी गुहार : एसडीओ पवन कुमार ने एक मिनट 46 सेकेंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है. वीडियो में वह साफ कह रहे हैं कि इस मामले में सूबे के मुख्यमंत्री हस्तक्षेप कर उन्हें बचा लें. पौने दो मिनट के वीडियो में गंभीर आरोप लगाते हुए कई बार रोये भी हैं. इस मामले में कार्यपालक अभियंता का पक्ष जानना चाहा गया तो उनसे बात नहीं हो सकी. विदित हो कि इसके पहले भी कार्यपालक अभियंता और स्थानीय विधायक संजय तिवारी में विवाद हुआ था. जिसमें कार्यपालक अभियंता ने थाने में एफआईआर भी दर्ज करायी थी.