पूजा स्पेशल ट्रेन से महिला यात्री का लाखों रुपये का सामान गायब

बक्सर : पूजा स्पेशल ट्रेन में उचक्कों ने सोमवार की रात बक्सर और गहमर स्टेशन के बीच एक महिला यात्री का लाखों रुपये का सामान गायब कर दिया. इसकी शिकायत यात्री ने मुगलसराय जीआरपी में की. शिकायत के बाद उसे बक्सर भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार पटना के नागेश्वर कॉलोनी की रहनेवाली ऋषभ देवी […]

बक्सर : पूजा स्पेशल ट्रेन में उचक्कों ने सोमवार की रात बक्सर और गहमर स्टेशन के बीच एक महिला यात्री का लाखों रुपये का सामान गायब कर दिया. इसकी शिकायत यात्री ने मुगलसराय जीआरपी में की. शिकायत के बाद उसे बक्सर भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार पटना के नागेश्वर कॉलोनी की रहनेवाली ऋषभ देवी सोमवार को पूजा स्पेशल ट्रेन से दिल्ली जा रही थीं.

उन्होंने अपना रिजर्वेशन बी- वन बोगी के बर्थ नंबर 32 पर कराया था. ट्रेन खुलने के बाद आरा पहुंची जहां खाना खाने के बाद वह सो गयीं. इसी दौरान ट्रेन मुगलसराय पहुंची. मुगलसराय स्टेशन पर जब नींद खुली तो उन्होंने अपना सामान जगह पर नहीं पाया. काफी खोजबीन की लेकिन सामान का कोई पता नहीं चल पाया. महिला ने जीआरपी में चोरी की रपट दर्ज करायी है.

महिला ने बताया कि बैग में लैपटॉप, घड़ी, घर की चाबी तथा जरूरी कागजात समेत नगद रुपये रखे हुए थे. घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा.फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर चोरी की घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >