होटल में पुलिस का रेड, प्रेमी जोड़ा हिरासत में, मचा हड़कंप

युवक ने पी रखी थी शराब, मेडिकल जांच के लिए भेजा गया अस्पताल बक्सर : बक्सर के विश्वामित्र होटल में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी की जहां से एक प्रेमी युगल जोड़े को हिरासत में लिया. एएसपी शैशव यादव के नेतृत्व में यह छापेमारी हुई थी. छापेमारी के दौरान जिस प्रेमी जोड़े को […]

युवक ने पी रखी थी शराब, मेडिकल जांच के लिए भेजा गया अस्पताल

बक्सर : बक्सर के विश्वामित्र होटल में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी की जहां से एक प्रेमी युगल जोड़े को हिरासत में लिया. एएसपी शैशव यादव के नेतृत्व में यह छापेमारी हुई थी. छापेमारी के दौरान जिस प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया वह युवक शराब के नशे में था. युवक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. अचानक हुई पुलिस की रेड से होटल में हड़कंप मच गया. एएसपी शैशव यादव ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि विश्वामित्र होटल में अनैतिक कार्य हो रहे हैं.
सूचना मिलने के साथ ही टीम गठित कर छापेमारी की गयी जहां से एक प्रेमी जोड़ा राघवेंद्र सिंह तथा बलिया के एक युवती को पकड़ा गया. युवक ने शराब पी रखी थी. जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. इस दौरान पुलिस ने एक-एक कर कई कमरों को खंगाला तथा कागजात की भी जांच पड़ताल की. एएएसपी ने बताया कि होटलों में अनैतिक कार्य कराने की सूचना मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >