डुमरांव: लोगों की तमाम भाग दौड़ की जिंदगी में किसी भी रिश्तेदार को एक सेकेंड में कैसे उन तक निमंत्रण पहुंच सके और सभी को बेवसाइट के जरिये उन तक सही समय पर इसकी कैसे जानकारी मिल सके, इन सभी समस्याओं को दरकिनार करते हुए भगत इंफोसिस प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर व डुमरांव के युवा छात्र सुधांशु कुमार भगत ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है. इसको लेकर सुधांशु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपना को साकार करते हुए अपने ही बहन की शादी को लेकर डिजिटल शादी कार्ड तैयार किया है.
इस कार्ड के लिए इन्होंने एक वेबसाइट भी बनाया है. जिसका नाम वंदना वेड्स दिपेस डाॅट इन है. वहीं सोमवार को इस वेबसाइट का शुभारंभ बक्सर के भाजपा सांसद सह केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे, राज परिवार के युवराज चंद्र विजय सिंह, शिवांग विजय सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत ने भोजपुर कोठी परिसर में गुगल के इस वेबसाइट पर जाकर किया. इस अवसर पर प्रथम लोकसभा के सांसद महाराजा बहादुर कमल सिंह ने भी सुधांशु के इस तकनिक के लिए बधाई दिया.
इस विषय के बारे में सुधांशु ने बताया की प्रधानमंत्री का सपना है कि अपना देश डिजिटल इंडिया बने, लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि आखिर डिजिटल इंडिया है क्या, बिहार के युवा कम्प्यूटर के क्षेत्र में उतने विकसित नहीं है, हम युवाओं को जागरूक करने के लिए इस तरह के तकनीक को अपनाने की सलाह देते है. जिसको देखते हुए हमने अपने बहन के शादी में डिजिटल कार्ड बनाया है, जिसका वेबसाइट भी हमने तैयार कर लिया है. उन्होंने कहा कि अब किसी रिश्तेदार की बहानेबाजी नहीं चलेगी. डिजिटल के माध्यम से डिजिटल कार्ड सेकेंड में उनके पास मोबाइल के जरिये पहुंच जायेगा, जिसको देखते ही लोगो का मैसेज मिलना शुरू हो जायेगा.
